गिरिडीह
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
प्रतिबन्धित नक्सली संगठन सीपीआई माओवादियों ने गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में कल रात जमकर उत्पात मचाया। लेवी की मांग को लेकर उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगे 9 वाहनों को फूक दिया है। एएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पीरटांड़ खुखरा जाने वाले मार्ग में बीती रात 10 बजे उग्रवादियों ने 5 हाइवा, 2 पोकलेन मशीन, 1 पानी की टंकी और एक ट्रैक्टर को आग के हबाले कर दिया है। नक्सलियों ने यह काम इलाके में अपना प्रभाव दिखाने के लिए हताशा में किया है चूँकि पुलिस ने इस इलाके में नक्सलियों के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।सड़क निर्माण में लगे संवेदक गणेश यादव से सम्पर्क नही हो सका है। पुलिस ने नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।