रिपोर्ट: देवाशीष भारती
जामताड़ा:
जामताड़ा में अपराधियों के मनोबल बढ़े हुए हैं और यही वजह है कि राह चलते लोग अपराधियों के शिकार हो रहे हैं।
ताजा घटना जामताड़ा के बिंदापाथर थाना क्षेत्र का है। जामताड़ा के अजय टेक्सटाइल नामक प्रतिष्ठान का एक कर्मी सुभाष मंडल नाला से पैसों की तगादा करके लौट रहा था। जैसे ही वह गेड़ीया के पलाश के झुरमुटों को पास पहुंचा कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया और उसके पास से 50 हजार के आसपास रुपए की छिनतई कर ली।
घटना के बाद सुभाष मंडल ने इसकी सूचना अपने मालिक एवं स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है पूरे मामले की छानबीन कर रही है।