जमशेदपुर:

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बबाल काटा.

अब्दुल सलीम खान की मौत पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ामृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में मेडिकल वार्ड में तोड़फोड़ की और घंटो हंगामा मचाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामे को शान्त कराया.


परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई है. परिजनों के मुताबिक यहां के डॉक्टर सही ढंग से इलाज नहीं किए. उनका यह भी आरोप था कि एक घंटे पहले तक मरिज बातचीत कर रहा था, अचानक क्या हुआ कि उनकी मौत हो गई. मृतक अब्दुल सलीम खान कदमा के शास्त्रीनगर के रहने वाले थे.
फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छान बिन में जुट गई है.



