धनबाद:

धनबाद के केंदुआडीह बाजार में देर रात केंदुआ सिनेमा हाल के समीप नंबर प्लेट बनाने की दुकान में आग लगने से अफरा-तफ़री मच गयी. स्थानीय लोगो की सूचना पर पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

धनबाद के केंदुआ बाजार सिनेमा हॉल के पास एक दुकान में आग लग गई. वही आग लगने से दुकान में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना की सूचना फायर बिभाग को दी गई. दमकल की गाड़ी पहुचने के बाद आग पर काबू पाया गया.

घटना रात डेढ़ बजे की है. अचानक दुकान में आग लगाने से अफरा-तफरी मच गई. हालांकि बाजार के आसपास के दुकानो तक आग का दायरा नही बढ़ने से लोगो ने राहत की साँस ली.
लाखो की संपति का हुआ नुकसान:
वही आग लगने से दुकान में रखे लाखो की संपत्ति जलकर खाक हो गई. जिसमें दो ढ़ाई लाख का नुकसान होने की सूचना है. वही आग के कारणों के संबंध में बताया जा रहा है कि आग दुकान में लगे बिजली के तार में शॉट सर्किट होने से आग लगने की घटना घटी होगी.


