देवघर:

देवघर में इन दिनों मनचलों का मन काफी बढ़ गया है. स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए एक मनचला पकड़ा गया. जिसे पुलिस अपने साथ ले गयी है.



देवघर में आज फिर एक मनचला पुलिस के हत्थे चढ़ा. मामला नगर थाना क्षेत्र के बम बम बाबा कुटिया के समीप का है. जब अपने स्कूल से निकल कर एक छात्रा घर जा रही थी. उसी वक्त एक मनचले युवक द्वारा छेड़खानी शुरू कर दी गयी. पहले छात्रा ने तो नज़र अंदाज़ किया. लेकिन हद तो तब हो गयी जब युवक छात्रा के घर तक जा पहुचा.
छात्रा ने परिजनों को तुरंत इसकी जानकारी दी. परिजनों द्वारा द्वारा युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी गई. मनचले युवक को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजा गुप्ता नाम के युवक द्वारा कई दिनों से लगातार छात्रा का पीछा किया जा रहा था. रास्ते में बार-बार फ्रेंडशिप के लिए प्रपोज किया करता था. आज लड़की का पीछा करते-करते वह इनके घर तक आ गया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मनचले युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई.
छात्रा के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज करा दिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.


