spot_img
spot_img

पहले किया पत्नी को लहूलुहान, फिर काटा अपना गुप्तांग


देवघर:

पति-पत्नी के आपसी झगड़े में पति ने सारी हदें पार कर दी. मामला देवघर ज़िले के देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव का है. 

कन्हैया गोस्वामी अपने ससुराल तिलवाड़ा आया था. रात में न जाने कौन सी बात पर पति-पत्नी के बीच कहा-सुनी हो गई कि अहले सुबह पति मानों हैवान बन गया हो. 

पत्नी                                                                                                  इलाजरत पत्नी 

मामूली झगड़े में बात इतनी बढ़ गयी कि कन्हैया ने ब्लेड से अपनी पत्नी पर वार करना शुरू कर दिया. शराब के नशे में कन्हैया ने न सिर्फ अपनी पत्नी को लहूलुहान किया बल्कि खुद पर भी उसी ब्लेड से हमला करने लगा. नशे में धुत पति ने अपने गुप्तांग पर भी वार करना शुरू कर दिया.
चीखने-चिल्लाने की आवाज़ सुन परिजन इकट्ठा हुए. पहले थाने में सूचना दी गयी. पुलिस के आने के बाद इलाज के लिए दोनों पति-पत्नी को देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. इलाज के बाद पत्नी की हालत तो सामान्य बनी हुई है, लेकिन पति कन्हैया की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
अंदरूनी विवाद क्या था दंपति के बीच इसका खुलासा नहीं हो सका है और ना ही परिजन कुछ बताने को तैयार हैं. लेकिन छोटे से विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!