spot_img

अगर आप भी करते हैं यातायात नियमों का उलन्घन्न तो अब सुधर जायें…


देवघर: 

देवघर शहर में बढ़ते सड़क दुर्घटना के ग्राफ पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पूरा प्रशासनिक महकमा ही सड़क पर उतरा. 
सड़क हादसे पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन द्वारा देवघर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार की रात शहर का सबसे बिजी इलाका टावर चौक पर यातायात उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया.जिसमें सभी वाहनों के कागजात व ड्राईविंग लाईसेंस की जाँच की गई.

sadak                                                                                                                
शहर में चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान न सिर्फ यातयात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से यातायात व जिला पुलिस द्वारा जुर्माना वसूला जा रहा है बल्की यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी जा रही है. 
अनुमंडल पदाधिकारी रामनिवास यादव, परिविक्षी आई0ए0एस0 कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस पदाधिकारी दीपक पांडेय द्वारा सदलबल विभिन्न जगहों पर वाहनों की जाँच की जा रही है. 
एक तरफ दो पहिया अहन चालकों को हेलमेट पहन कर ही गाड़ी चलाने के निर्देश दिए जा रहे तो दूसरी ओर चार पहिया वाहनों पर सवार लोगों को भी सिट बेल्ट लगाने की हिदायत दी जा रही है. 
दो पहिया वाहनों के लिए हेलमेट को अनिवार्य बताते हुए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शहर में सड़क सुरक्षा नियमों का सर्वाधिक उल्लंघन दो पहिया वाहनों द्वारा ही किया जा रहा है. जिनमें से अधिकतर बिना लाईसेंस और बिना हेलमेट के वाहन चालने वाले व्यक्ति हैं. 
इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि नियमों की अंदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. पूरे शहर में हेलमेट पहन कर ही दो पहिया वाहन चालन करना अनिवार्य कर दिया गया है एवं वाहन चलाते समय गाड़ी के कागजात के साथ-साथ ड्राईविंग लाईसेंस का भी साथ होना अनिवार्य है. 

वहीं sdpo ने कहा कि जाँच अभियान चलने पर कुछ असर तो देखे गये हैं लेकिन अभी भी लोगों को जागरूक होने की ज़रूरत है. पेरेंट्स से sdpo ने अपील की है की १८ साल से कम आयु के बच्चों को वाहन चलने की अनुमति न दें.अभियान के तहत् आम आदमी से लेकर प्रशासनिक वाहनों तक की जाँच की जा रही और उनका चालान काटा जा रहा है. 

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी की ओर से जारी रिलीज़ के मुताबिक दो दिनों में कुल अब तक 1,00,000 (एक लाख) से अधिक राजस्व की वसूली की गई. 
आपको बता दें की इन दिनों देवघर में आये दिन सड़क दुर्घटना के मामले सामने आ रहें हैं, ज़्यादातर हादसे रैश ड्राइविंग और हेलमेट का प्रयोग न करने सेहो रहे हैं. ऐसे में प्रशासन द्वारा सख्ती से उठाये गये इस कदम से सड़क हादसे पर लगाम लगने की उम्मीद है. 
n7india.com भी तमाम शहरवासियों और खासकर युवाओं से अपील करता है कि वाहन चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन ज़रूर करें, अपने और अपनों की जीवन की रक्षा आपके ही हाँथ में है. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!