Deoghar / Madhupur News : देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में सनकी भाई ने पत्थर से कुचलकर अपनी बहन की हत्या कर दी जबकि मां 62 वर्षीय मशीदन बीवी को मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मां और बेटा के बीच झगड़ा हो रहा था। बीच बचाव करने बहन गई थी। गुस्से में आकर बड़ा भाई कुतबुल अंसारी ने पत्थर से कुचलकर 16 वर्षीय बहन आमना खातून की हत्या कर दी।

आमना धमनी पंचायत के नवाडीह गांव निवासी शहजाद अंसारी की छोटी पुत्री है।
घटना कि सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद, बुढ़ई थाना प्रभारी अशोक कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल देवघर भेज दिया।
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इधर ग्रामीणों ने बताया पूर्व में आरोपी अपनी भाभी से झगड़ा कर उसे जख्मी कर दिया था। उसका मामला चल रहा है।



