देवघरः
देश अपनी आज़ादी के 70वीं वर्षगांठ मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवघर में के के एन स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झारखण्ड के श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार ने झंडोतोलन किया और मिली-जुली परेड की सलामी ली.
इस मौके पर श्रम मंत्री राजपलिवार ने अपने संबोधन में सरकार के विकास कार्यो की उपलब्धियां गिनायी. उन्होंने कहा कि सबका साथ,सबका विकास के नारे के साथ राज्य सरकार झारखंड को विकास के पथ पर तेज़ी से बढ़ा रही है.
संबोधन की मुख्य बातेंः-
►झारखंड का श्रम मंत्रालय देश में तीसरी बार लगातार नबर वन पोजिशन लाने जा रहा है.
►अगली बार श्रावणी मेला में और भी बेहतर व्यवस्था की जायेगी.
►झारखंड संभावनाओं का प्रदेश है.
►अब हर रोज़ सभी विद्यालयों में बंदे मात्रम की प्रार्थना होगी.
►मदरसों में तिरंगा फहराया जायेगा.
►श्रम मंत्री राज पलिवार ने बताया कि झारखंड की रघुवर सरकार ने विलुप्त होते हुए पहाड़िया जनजाती को बचाने का काम किया है.
इस मौके पर देवघर के डीसी, एसपी भी मौजूद रहे. साथ ही हजारों की संख्या में लोग के के एन स्टेडियम में मौजूद थे.