
Pune: बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के पूर्व अध्यक्ष राहुल बजाज (Rahul Bajaj) का शनिवार को निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर पीड़ित राहुल बजाज 83 साल के थे। उनकी तबियत बहुत अधिक खराब होने के चलते उन्हें महीने भर पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था।

राहुल बजाज का जन्म 1938 में कोलकाता में हुआ था और उन्होंने शनिवार को अपराह्न् ढाई बजे के करीब अंतिम सांसें लीं। उन्होंने 1965 में बजाज समूह की कमान संभाली थी और उन्हीं के नेतृत्व में बजाज समूह ने तेज उड़ान भरी।

समाज सेवा में अहम योगदान देने के लिए राहुल बजाज को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वो राज्य सभा के भी सांसद रह चुके हैं। हमारा बजाज विज्ञापन के जरिए देश के घर-घर तक पहुंचने वाले राहुल बजाज के निधन से देश में शोक की लहर फैल गई है।


