मुंबई।

Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh removed: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह हेमंत नागराले को मुंबई का नया कमिश्नर बनाया गया है। वे 1987 बैच के IPS अफसर हैं। कमिश्नर पद से हटाने के बाद परमबीर सिंह को गृह रक्षक दल का DG बनाया गया है। वहीं, नागराले के कमिश्नर बन जाने पर रजनीश सेठ को महाराष्ट्र के DGP पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने मराठी में किए गए ट्वीट में कहा, ''सरकार का बड़ा फैसला. हेमंत नगराले नए मुंबई पुलिस आयुक्त होंगे। रजनीश सेठ को महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. परमबीर सिंह के पास होमगार्ड की जिम्मेदारी है। ''

बता दें कि एंटीलिया केस में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद से परमबीर सिंह पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। उन्हें हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी।

हेमंत नागराले को मुंबई का नया कमिश्नर बनाया गया है। हेमंत नागराले 1987 बैच के IPS अफसर हैं। वे अब तक महाराष्ट्र के DGP के तौर पर तैनात थे।

इन वजहों से चर्चा में रहे हेमंत नागराले
► नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त रहने के दौरान 2017 में वाशी के बैंक ऑफ बड़ौदा में हुई चोरी का केस सिर्फ दो दिन में सॉल्व किया था।
► पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के प्रोग्राम के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था के लिए सरकार ने उन्हें सम्मानित किया था।
► नागराले ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लेने के लिए भी जाने जाते हैं।
► विधान परिषद की मंजूरी न लेते हुए उन्होंने शेकाप पार्टी के विधायक जयंत पाटिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, इसके बाद 2018 में उन्हें सस्पेंड भी किया गया था।
► रायगढ़ जिला मध्यवर्ती कोऑपरेटिव बैंक के कर्ज वसूली मामले में भी बैंक के अध्यक्ष और संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश हेमंत नागराले ने ही दिया था।





