
Bhopal: मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले (Tribal dominated Alirajpur district) के एक गांव में पुरुषों के एक समूह ने दो आदिवासी महिलाओं का सड़क पर यौन उत्पीड़न (street sexual harassment) किया। पुलिस ने रविवार को कहा कि इस अपराध के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आने के बाद इस घटना के बारे में लोगों को पता चला।

भोपाल से लगभग 400 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में एक व्यस्त सड़क पर एक वाहन के पास खड़ी दो महिलाओं को दिन के उजाले में पुरुषों के एक समूह द्वारा जबरन यौन उत्पीड़न करते दिखाया गया। जबकि कुछ अन्य लोगों को इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद करते देखा गया।

वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद स्थानीय पुलिस ने कहा कि यह घटना एक लोकप्रिय आदिवासी उत्सव के दौरान हुई।
क्लिप में महिलाओं में से एक सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपती दिखाई दे रही है। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।
महिला को दूसरे राहगीर ने बचाया। हालांकि इसी बीच एक अन्य व्यक्ति ने उसी स्थान पर खड़ी एक अन्य महिला को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा, “लोगों के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।”
- CM Hemant के निर्देश पर Oman में फंसी सिमडेगा की बेटी प्रीति कुजूर की हुई सुरक्षित घर वापसी

- Deoghar : ATM से 6 हजार रुपये की निकासी, पीड़ित ने साइबर थाना में की शिकायत

- Deoghar : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महिलाओं से साइबर ठगी

- Deoghar : लोटस एप के खेल में IRB-8 के जवान ने गंवाए लाखों रुपये, साइबर थाना पहुंचा पीड़ित

- Deoghar : बाबा मंदिर के आसपास श्रद्धालु दंपती के दो मोबाइल चोरी, नगर थाना में शिकायत




