
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गांडेय से झामुमो विधायक सरफराज अहमद नाराज चल रहे थे। जिन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

हेमंत सरकार के खिलाफ अपनी बातों को बेबाकी से रखने वाले गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने
सरफराज अहमद के इस्तीफा को लेकर ट्वीट किया है। सांसद निशिकांत ने कहा है कि नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक है। झारखंड की अगली मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन होंगी।

उन्होंने लिखा है कि “झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफ़ा दिया,इस्तीफ़ा स्वीकार हुआ। हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे,झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जी होंगी । नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक।”


