Ranchi: झारखंड की सियासत को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Godda MP Nishikant Dubey) का एक ट्वीट गर्म कर जाता है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के एक ट्वीट (Tweet) पर पुरे सियासी गलियारे में हलचल सी मच जाती है और यही हलचल एक बार फिर निशिकांत दुबे के ट्वीट में लिखे चार शब्द ने मचा दिए हैं।
इन दिनों झारखण्ड में ईडी के छापा और करोड़पति आईएएस की चर्चा परवान पर है। शुक्रवार को ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) के रांची समेत करीब 25 ठीकानों पर छापेमारी की थी। यहां भी निशिकांत दुबे के एक ट्वीट पर विपक्षियों ने भूचाल ला दिया। दरअसल, आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी की जानकारी सबसे पहले गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ही ट्वीट कर दी थी। जिसके बाद जेएमएम की तरफ से यह सवाल भी उठाया जाने लगे कि आखिर सांसद निशिकांत को इस बात की जानकारी सबसे पहले कैसे मिली। जिसका जवाब देते हुए देवघर में सांसद निशिकांत दुबे ने पत्रकारों के कहा कि ईडी का रेड छह बजे से ही चल रहा था और उन्होंने 7 बजकर 44 मिनट पर ट्विट किया था। जेएमएम के सवाल पर निशिकांत दुबे ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया कि “हद है कि झारखंड के सीएम को यह भी पता नहीं चलता कि उनके राज्य में क्या हो रहा है और जानकारी मुझे देनी पड़ती है।”
अब निशिकांत दुबे का एक और ट्वीट आया है। जिसने सभी को चौंका दिया है। ट्वीट में फिर से ईडी और इनकम टैक्स का जिक्र है लेकिन एक नाम ने फिर से चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। वो नाम है- “प्रेम भैया”. इस बार एमपी निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा है ““जानकारी के अनुसार झारखंड के बहु चर्चित दलाल व दलालों के दलाल प्रेम भइया को भी ईडी और इनकम टैक्स ने बुलाने का फ़ैसला किया है”.
अब इस ट्वीट के आते ही लोग सोच रहे कि आखिर ये प्रेम भईया है कौन? किसी का कहना है कि ये जेएमएम से जुड़े हैं तो कोई नौकरशाहों से मजबूत कनेक्शन बता रहा। वहीं, विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि प्रेम भैया वो नाम है जिसे सत्ता के गलियारे में सभी पहचानते हैं। वो जो भी करते हैं पर्दे के पीछे से करते हैं। कभी सामने नहीं आते।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर प्रेम भैया हैं कौन और किससे है इनका गहरा नाता? क्योंकि ED और इनकम टैक्स का शिकंजा कसते ही प्रेम भैया का चेहरा सामने आना लाजमी है।