
Deoghar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संथाल परगना (Santhal Pargana) को 4 नई रेलगाड़ियों की सौगात दी है। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (Dr. Nishikant Dubey) ने दी है।

इन नई ट्रेन की शुरुआत हो जाने से अब संथाल परगना वासियों के लिए पुणे, गोवा व अहमदाबाद जाना आसान होगा। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने ऑफिशियल ट्विटर के जरिए ये जानकारी दी है।
इन ट्रेन को दिखाई जाएगी हरी झंडी

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने जानकारी दी कि 25 सितंबर को नोनीहाट में कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव की शुरुआत होगी। 26 सितंबर को गोड्डा से रांची भाया भागलपुर ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। देवघर से पुणे भाया गया ट्रेन का शुभारंभ 27 सितंबर को किया जाएगा। 28 सितंबर को देवघर से गोवा भाया धनबाद ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। 29 सितंबर को आसनसोल, मधुपुर-अहमदाबाद ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि रेल मंत्री इन सभी कार्यक्रमों को हरी झंडी दिखाएंगे। सांसद ने ये भी जानकारी दी है कि वे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा है कि, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दी जी के जन्मदिन पर रेल मंत्री अश्विन बैष्णव ने संताल परगना को झोला भरकर तोहफा दिया है। सेवा समर्पण अभियान के तहत कई ट्रेनें चलाई जाएंगी।”


