Hockey, India Enters Semi-Finals: भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। हॉकी में टीम इंडिया टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। इस तरह भारत के पदक की उम्मीद काफी बढ़ गई है।

हॉकी टीम ने अब तक ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि टीम की यह फॉर्म सेमीफाइनल में भी जारी रहेगी। टीम ने क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वह 4 दशक बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है।

टोक्यो ओलंपिक का आज 10वां दिन। भारत ने आज अपने खाते में एक और पदक जोड़ लिया है। स्टार शटलर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। उन्होंने चीन की बिंगजियाओ को हराकर ये कारनामा किया। भारत के खाते में अब दो मेडल हो गए हैं। बॉक्सिंग में भी एक पदक पक्का हो चुका है। महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है।
यह भी पढ़ें:
- Jharkhand के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में डिस्चार्ज याचिका खारिज
- विश्वकर्मा पूजा पर मशीनों पर स्वस्तिक बनाना क्यों है जरूरी? जानें ‘ॐ’ और ‘शुभ-लाभ’ लिखने की मान्यता
- Vishwakarma Jayanti 2026: विश्वकर्मा पूजा पर क्यों होती है मशीनों और औजारों की पूजा? जानिए धार्मिक महत्व
- कब है विश्वकर्मा पूजा? तारीख से लेकर शुभ मुहूर्त और विधि तक जानें सब कुछ
- Deoghar Railway Station पर लावारिस बैग से 7.050 किलो गांजा जैसा संदिग्ध पदार्थ बरामद



