Deoghar : एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों एवं विभिन्न मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को जिले के दो थाना क्षेत्रों से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

इनमें कुंडा थाना क्षेत्र से तीन और मारगोमुंडा थाना क्षेत्र से दो आरोपित शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव निवासी सेवा मंडल और उसके बेटे सेवा मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, कुंडा थाना क्षेत्र के किसनीडीह गांव निवासी शक्ति यादव, सातर गांव निवासी नवीन कुमार देव और खैरखुट्टी गांव निवासी जितेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों एवं कांडों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में यह गिरफ्तारी की गई है।



