Deoghar : देवघर जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जमुनिया जंगल के पास यात्री शेड से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते सात अपराधकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 1,04,990 रुपये नकद बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया यात्री शेड के पास कुछ अपराधकर्मी ब्राउन शुगर बेचने और खरीदने वालों का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई की संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, देवघर के नेतृत्व में सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए मोहनपुर थाना से छापामारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम ने सूचना के आधार पर जमुनिया जंगल के पास स्थित यात्री शेड में छापामारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां मौजूद सात लोगों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 1,04,990 रुपये (एक लाख चार हजार नौ सौ नब्बे रुपये) नकद बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम-पते
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में हरि मंडल उर्फ हरिहर मंडल, साकिन पुठियाबड़ा असहना, गौतम झा, साकिन चकरमा, राहुल कुमार, दीपु यादव, दोनों साकिन हिण्डोलावरण, लखन मराण्डी, साकिन घुठियाबड़ा असहना, रंधीर यादव, साकिन चौपा तथा विकास कुमार, साकिन ढाबी, सभी थाना मोहनपुर, जिला देवघर के रहने वाले हैं।
17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1.04 लाख रुपये बरामद
छापामारी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से ब्राउन शुगर, वजन करीब 17.05 ग्राम, तथा नकद 1,04,990 रुपये बरामद किए। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
एक आरोपित का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मामले में आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। कुण्डा थाना कांड संख्या-85/2025, दिनांक 20/04/2025, धारा 109(1)/308(5) BNS-2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा मोहनपुर थाना कांड संख्या-06/2026, दिनांक 10/01/2026, धारा 21(b) एनडीपीएस एक्ट-1985 का उल्लेख किया गया है।
छापामारी दल में शामिल रहे ये पदाधिकारी व कर्मी
कार्रवाई के लिए गठित छापामारी दल में कुलदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, देवघर, पुअनि संदीप कृष्णा थाना प्रभारी मोहनपुर, सअनि राकेश कुमार रंज, मोहनपुर थाना के आरक्षी राम कुमार साह, लक्ष्मण गोप, मोहनपुर थाना रिजर्व गार्ड तथा थाना में उपलब्ध चौकीदार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।



