
Deoghar : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घायलों में बिहार के जमुई जिले के सिमुल्ताला थाना क्षेत्र के टेलवा धनवे गांव निवासी सुनील कुमार तथा देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी राजेंदरी देवी शामिल हैं।

बताया जाता है कि टेलवा धनवे गांव निवासी सुनील कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो जाने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, रिखिया थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी राजेंदरी देवी भी एक सड़क हादसे में घायल हो गईं।
घटना में उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।



