
Dumka : दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र के नारगंज ढलान के पास रविवार को बस की टक्कर से 42 वर्षीय किसान टेटू सिंह की मौत हो गई। मृतक देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के खरबा गांव का रहने वाला था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया। मृतक के रिश्तेदार परदेसी सिंह ने बताया कि टेटू कुछ दिन से पड़ोस गांव के बैजूपुर के एक व्यक्ति के यहां खेती का काम कर रहा था। सुबह व्यक्ति आया और टेटू को बाइक से तालझारी ले गया।

वहां काम समाप्त कर तीन लोग बाइक से घर लौट रहे थे। ढलान के पास तीनों ने बाइक से उतरकर बात की। इसके बाद जब वह बाइक में बैठने लगे, तभी पीछे से आती बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर तालझारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी संगम पाठक ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।



