
Deoghar News : सोमवार 24 अगस्त को दिन के करीब 11.15 बजे देवघर पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के चुल्हिया हाई स्कूल के बगल पहाड़ी के पास एक व्यक्ति चोरी के लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर एवं होंडा साइन मोटरसाइकिल को बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से चोरी का लाल रंग का एक महिंद्रा ट्रैक्टर, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था, तथा चोरी की एक होंडा साइन मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर घिसा हुआ था, बरामद किया।

इसके बाद पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल को बिक्री करने का प्रयास कर रहे प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद कुमार यादव, पिता शंकर यादव, निवासी पिरामोह, थाना मोहनपुर, जिला देवघर को गिरफ्तार कर लिया।
मोहनपुर थाना में मामला दर्ज
मामले को लेकर मोहनपुर थाना कांड संख्या 140/2026, दिनांक 24/08/2026, धारा 317(4)/317(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद कुमार यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बरामद सामान
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान चोरी का एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है, तथा चोरी की एक होंडा साइन मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर घिसा हुआ है, बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद कुमार यादव, पिता- शंकर यादव, साकिन- पिरामोह, थाना- मोहनपुर, जिला- देवघर।
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी
छापामारी दल में पुअनि संदीप कृष्णा थाना प्रभारी मोहनपुर, पुअनि मनेन्द्र कुमार, सअनि मुकेश कुमार सिंह, मोहनपुर थाना तथा स्थानीय चौकीदार शामिल थे।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद कुमार यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध तालझारी थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 19/08/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज है।



