Deoghar Crime News : देवघर जिला के कुंडा मोड़ के समीप दवा लेने के क्रम में बीते दो जुलाई की रात करीब आठ बजे देवघर-सारठ मुख्य पथ पर कुंडा थाना क्षेत्र स्थित करनीबाग कुंडा मोड़ के समीप केवल माया क्लिनिक में दिनेश दवा लेने पहुंचा था।

उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे नगर थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम रोड निवासी राजा सिंह व करनीबाग निवासी राजा तुरी ने उसे ताबड़तोड़ गोली मारी थी। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी।

इसके बाद मृतक के भाई की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कुंडा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी। घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस दोनों मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है।
बताते चलें कि मृतक दिनेश के शव का पोस्टमार्टम कराने से पूर्व सदर अस्पताल ओपी प्रभारी एएसआई राजकुमार टुडू द्वारा पंचनामा किया जा रहा था, तभी उसके पेंट के दाएं पॉकेट से एक देसी पिस्टल व चार गोलियों से भरा मैगजीन बरामद किया गया था।
पूछताछ में पिस्तौल व गोली से संबंधित कागजात कोई नहीं दिखा पाये थे और पुलिस को किसी ने संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इस संबंध में भी आर्म्स एक्ट के तहत कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।



