
Dumka: सरैयाहाट प्रखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू को हथियारों से लेंस अपराधियों ने हाई स्कूल हंसडीहा के समीप गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार शाम करीब 7ः30 बजे की है।

बताया जाता है कि मुखिया सुरेश मुर्मू हंसडीहा चौक से अपने घर जालवे गांव जाने के लिए अपने बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब छह राउंड फायरिंग की गई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुगना मुंडा, एसआई उत्तम पासवान, सचिन मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच। मुखिया के शव को लेकर सामुदायिक स्वस्थ केंद्र सरैयाहाट ले गए, जहां चिकित्सकों ने मुखिया को मृत घोषित कर दिया।


