
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के पूरनदहा निवासी भोला प्रसाद यादव के घर में 23 जुलाई को हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना का देवघर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी की है।

सोमवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 23 जुलाई को भोला प्रसाद यादव के लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 283/26 में मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत में घर से दो जोड़ी चांदी की पायल और एक सोने की कानबाली चोरी होने की बात कही गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीन पुष्कर के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया।—-ऐ हुए गिरफ्तारगिरफ्तार आरोपियों में हिरना जुम्मन नगर निवासी अजहरुद्दीन शेख, आसिफ शेख तथा जून पोखर, निवासी खरीदार सुरेश पोद्दार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो जोड़ी पिघली हुई चांदी की पायल तथा एक सोने की कानबाली बरामद की है।
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी
छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी पुनि रवि ठाकुर, एसआई मुकेश कुमार, एसआई मुकेश कुमार तिवारी, एसआई सुमंत प्रसाद, एसआई सूरज कुमार, एसआई यासीन अंसारी एसआई शंकर राजा सहित पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


