
Deoghar : देवघर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र से एक ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रवीन पुष्कर को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्संग हॉल्ट के पास ओवरब्रिज के नीचे एक युवक ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचकर शहर के युवाओं को नशे की लत लगाने का काम कर रहा है।

एसडीपीओ ने बताया कि सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने 26 जुलाई को त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर, 85,150 रुपये नकद तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में देवघर नगर थाना कांड संख्या 288/26 में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रेस वार्ता में एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि देवघर पुलिस नशा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
–गिरफ्तार आरोपी
अफरोज शेख उर्फ सुलतान निवासी हल्दीबाड़ी हिरना थाना नगर जिला देवघर–जब्त सामान5.01 ग्राम ब्राउन शुगर, 85,150 नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन
–छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिसकर्मी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर कुलदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर थाना रवि ठाकुर, पुअनि मुकेश कुमार, पुअनि घनश्याम गंझु, पुअनि मुकेश कुमार तिवारी, पुअनि सुमन प्रसाद, पुअनि सुजीत कुमार, पुअनि शंकर रजक सहित नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शमिल थे।


