
Deoghar : जिले के खागा स्थित ऊपरबंधा थाना क्षेत्र निवासी अंकुर मंडल के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से 40 हजार का लोन ले लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने देवघर साइबर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

अंकुर मंडल ने बताया कि उन्हें इस अवैध लोन की जानकारी तब हुई, जब वह किसी कार्य से बैंक पहुंचे। बैंक में जानकारी लेने पर पता चला कि उनके नाम पर 40 हजार का लोन पहले ही लिया जा चुका है।

इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों से ली और साइबर ठगी की आशंका जताते हुए देवघर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित ने शिकायत में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उनके नाम पर लिए गए अवैध लोन की जांच कराने की मांग की है।
साइबर थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पीड़ित के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लोन किसने और किस माध्यम से लिया। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


