
Deoghar News : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के बसबेरिया गांव में सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में एक महिला की मौत हो गई।

महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान बसबेरिया गांव निवासी राबड़ी देवी (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका के पति पुराण पंडित ने बताया कि उनकी पत्नी घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान एक सांप ने उसे काट लिया।
इसके बाद परिजन जहर उतरवाने के लिए उसे ओझा के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। हालांकि, जब महिला की हालत लगातार बिगड़ने लगी तो उसे तत्काल देवघर सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


