Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस ने अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार कुंडा थाना के एसआई अजय सोय गश्ती पर थे। इसी दौरान उनकी नजर बालू लदे ट्रैक्टरों पर पड़ी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया।

कुंडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही जब्त किए गए ट्रैक्टरों के मालिकों और फरार चालकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल जब्त वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



