
Deoghar: देवघर नगर निगम कार्यालय मोड़ के समीप दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के गिद्धनी गांव निवासी शम्भू चौधरी के रूप में की गई है। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि नगर निगम कार्यालय मोड़ के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शम्भू चौधरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति घटना के बाद बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तुरंत टोटो पर बैठाकर इलाज के लिए भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
स्थानीय लोगों ने फरार बाइक सवार की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।



