
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल पंकज चौरसिया ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इस संबंध में एसपी के पास शिकायत करने गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे उसी क्रम में घात लगाकर बैठे लोगों ने टोटो रुकवा कर गांव में ही अचानक लाठी-डंडे और लोहे की रड से हमला कर दिया।

इस घटना में विजय चौरसिया, रोहित चौरसिया, रिंकी देवी, सुशीला देवी एवं विजय चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी रिखिया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


