
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के चाँदवारी स्थित मधुपुर-पथरौल मुख्य सड़क के समीप एक गैस-चुल्हा दुकान की आड़ में मादक पदार्थ गांजा की बिक्री का मामला उजागर हुआ है।

सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त स्थान पर मो जुनैद आलम अपने दुकान में प्लास्टिक की पुड़िया में गांजा भरकर बेच रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधुपुर सत्येन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के गैस/चुल्हा दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान से करीब 250 ग्राम गांजा जैसा अवैध पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से मो जुनैद आलम निवासी लालगढ़ वार्ड संख्या-09, थाना मधुपुर, जिला देवघर को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मधुपुर थाना कांड संख्या-98/2026, दिनांक 12.05.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(A) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा मधुपुर थाना के पुअनि अशोक कुमार, पुअनि शौकत खान तथा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


