
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बिलासी स्थित शीतल मलिक रोड स्थित एक बंद घर में चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात और सामान की चोरी कर ली।

इस संबंध में पीड़ित गृह स्वामी द्वारा नगर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि चोरों ने छत के सहारे घर के अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

बताया जाता है कि गृह स्वामी इलाज करने के लिए दिल्ली गए थे। चोरों ने घर का गोदरेज तोड़कर 8 भर सोने की जेवरात, 50 किलो पीतल का बर्तन, 50 साड़ी, दो टीवी, मिक्सी, 8 कारपेट, कंबल रजाई, 70 हजार नकद सहित अन्य सामान की चोरी कर ली।
नगर पुलिस शिकायत लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई है।


