
Deoghar: देवघर में एक नए केंद्रीय कारा के निर्माण के लिए 23.68 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार के द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए 9.76 करोड़ रूपया की राशि आवंटित कर दी है।

सरकारी आदेश के अनुसार, इस नई जेल का निर्माण देवघर के दो प्रमुख मौजों (क्षेत्रों) में किया जाएगा। जिनमें नावाडीह-कड़िया और किसनीडीह शामिल है। जहां चिन्हित की गई कुल 23.68 एकड़ रैयती भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट स्वीकृत यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 के राज्य स्कीम के तहत किया गया है। आवंटित राशि का उपयोग विशेष रूप से भूमि अधिग्रहण के लिए किया जाएगा।


