
Deoghar: देवघर और गोड्डा से लगातार नई-नई ट्रेन नए गंतव्य के लिए चल रही है। बड़े-बड़े शहरों से गोड्डा ट्रेन के जरिये जुड़ रहा है। इस बीच गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने एलान किया कि जल्द ही गोड्डा से गुजरात और कोटा की सीधी ट्रेन चलेगी।

गुरुवार को देवघर में पत्रकारों से बात करते हुए गोड्डा सांसद ने जानकारी दी कि जल्द ही गोड्डा से गुजरात और कोटा की सीधी ट्रेन चलेगी। साथ ही कहा कि भागलपुर से कोलकाता के बीच एक वंदे भारत जल्द शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) चलने से साहिबगंज और पाकुड़ के लोगों को फायदा होगा। यह वाया साहिबगंज और पाकुड़ होगी। साहिबगंज और पाकुड़ में इसका ठहराव होगा। वंदे भारत सुबह भागलपुर से चलेगी और शाम में कोलकाता से भागलपुर के लिए वापस होगी।
सांसद ने बताया कि दिसंबर 2027 तक गोड्डा-महगामा रेल लाइन का काम पूरा हो जाएगा और महगामा तक ट्रेन चलने लगेगी। वहीं, 28 जून 2028 तक देवघर से पीरपैंती रेल लाइन पूरी हो जाएगी। उसके बाद सीधी ट्रेन चलेगी। गोड्डा-पाकुड़ के बीच भी रेल लाइन बिछेगी। यह पीपीपी मोड पर होगा।


