
Deoghar: स्कार्पियो और बाइक में हुए टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम मनीष कुमार है। जो हंसडीहा थाना क्षेत्र के घोड़ातार गांव का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह बाइक से नोनीहाट में लगे मेला देखने जा रहा था। उसी दौरान नौनीहाट के पास बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।


