
Bengaluru : बेंगलुरु में किराए के एक फ्लैट में 34 साल की एक महिला मृत पाई गई. यह महिला झारखंड की रहने वाली थी और फ्लैट में अकेली रहती थी.

महिला की पहचान पूजा दत्ता के रूप में हुई है. वह झारखंड के धनबाद जिले की रहने वाली थीं और बोश (Bosch) कंपनी में काम करती थीं.

इस घटना का पता सोमवार को चला, जब पड़ोसियों ने फ्लैट से लगातार आ रही बदबू की शिकायत अधिकारियों से की.
इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला. शव बिना कपड़ों के था और काफी सड़ चुका था. फॉरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार, महिला की मौत शव मिलने से करीब दो से तीन दिन पहले हुई थी.
पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन घर के अंदर फटे हुए कागज पड़े मिले. इससे शक है कि महिला ने अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद आत्महत्या की हो सकती है.


