
Deoghar: प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना के तहत बनवाये गए फ्लैट्स का आवंटन देवघर नगर निगम द्वारा अभी तक लाभुकों को नहीं किया गया है। समय-समय पर तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए इसमें देर की जा रही है। जबकि इसको लेकर कई बार लाभुकों और विभागीय अधिकारियों ने बैठक कर आश्वासन भी दिया है पर रिजल्ट सिफ़र ही निकला है।

ये आरोप है उन लाभुकों का जिन्हें ये मकान अबतक आवंटित हो जाना चाहिए था।

इस सम्बंध में लाभुक समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मामले को लेकर देवघर महापौर रवि राउत से मुलाकात कर नगर आयुक्त के नाम एक ज्ञापन समर्पित किया है। दिए आवेदन में कहा गया है कि विगत आठ वर्षों से विभाग को राशि पेमेंट कर घर का इंतजार कर रहें हैं। नगर निगम ने बीते 31.1.2025 को विज्ञप्ति निकाला था कि अप्रैल 2025 में ही गृह प्रवेश करवा दिया जाएगा जो अब तक नहीं हुआ है।
एफ ब्लॉक के 48 फ्लैट का हैंड ओवर 17.1.2026 को सिंघल द्वारा हो गया है किंतु घर देनें में हर बार किसी तरह टालमटोल किया जा रहा है। घर की सभी रकम भुकतान के बाद भी सभी लोग घर से बेघर हो कर सभी लाभुक दुख भोग रहे हैं।
आक्रोशित लोगों ने कहा है कि 3.5.2026 तक घर चाहे जिस हालत में हो हमें उनमें प्रवेश की अनुमति दी जाए, नहीं तो सभी अपने अपने आवंटित फ्लैटों में स्वयं गृह प्रवेश कर रहना शुरू कर देंगे। जिसकी जवाबदेही निगम कार्यालय और जुडको की होगी।
वहीं महापौर रवि राउत ने इस मामले को गम्भीरता से लिया है और लोगों को आश्वस्त किया है कि उनके साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा और इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।


