
Deoghar: देवघर निगम क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ी दुलमपुर के वार्ड संख्या 35 में एक मोहल्ले का नाम “सनातन नगर” रखा गया है। जिसका विधिवत नामांकरण मोहल्लेवासियों की उपस्थिति में वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया, सभी ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की अपनी एक अलग और विशेष पहचान को सुदृढ़ करने एवं विकास को गति देने के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मोहल्लेवासियों से आपसी सहयोग,एकता एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “सनातन नगर” के उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्र के समग्र विकास की कामना की।
इस दौरान मौके पर वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार चौधरी, छोटू तिवारी, टिंकू तिवारी, प्रशांत कुमार मालवीया, प्रदीप देव, संदीप देव, लक्की कुमार, प्रिंस कुमार, सोनू चौधरी, मिश्रा जी, झा जी, नीतीश कुमार सिंह, पीयूष कुमार, दुर्गेश झा, पाण्डे जी, दीपक चौधरी, अमूल कुमार, पीयूष तिवारी, विवेक तिवारी, अंकित तिवारी, डबलू तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



