
Deoghar: एनआईए व झारखंड एटीएस और बिहार के एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। दो दिन पूर्व हथियार तस्करी मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

देवघर नगर थाना इलाके से पहले गिरफ्तार हुए आरोपियों में बिहार के आरा जिला के सहर थाना क्षेत्र के बीहपुर निवासी अजीत पांडेय उर्फ अजीत कुमार मिश्रा वर्तमान पता चित्तोलोढ़िया कुंडा थाना, पंकज कुमार सिंह कृष्णापुरी नगर थाना देवघर शामिल हैं। दोनों के पास से हथियार और कारतुस भी बरामद किया गया। उपरांत दोनों से कड़ाई से पुछताछ पर बिहार के जमुई जिला के नगर थाना क्षेत्र के दौलातपुर निवासी सोनू कुमार सिंह का भी हथियार तस्करी मामले में संलिप्तता बताया। जिसके बाद एएनआई और बिहार के एसटीएफ की टीम ने सोनू सिंह को जमुई जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गुप्त सूचना पर देवघर में छापेमारी

इस संबध में देवघर नगर थाना में एसटीएफ झारखंड के रांची के थाना प्रभारी पुनि अभिनंदन कुमार ने 24 अप्रैल को मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली थी की अजीत कुमार पांडेय अवैध आर्म्स की तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके विरूद्ध कई थानों में पेशेवर अपराधिक घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिली। उसके द्वारा एक संगठित गिरोह चलाये जाने की बात भी सामने आयी है। उपरांत टीम का गठन कर छापेमारी के लिये देवघर पहुंचे।
देवघर से दो हथियार तस्कर गिरफ्तार
अजीत पांडेय को नंदन पहाड़ स्थित नंदनी नगर से उसके मामा घर से गिरफ्तार किया गया। उससे जब पुछताछ किया गया तो अजीत पांडेय ने बताया कि वह कृष्णापुरी निवासी पंकज सिंह के साथ मिलकर बिहार के मुंगेर से अवैध हथियार लाकर देवघर सहित अन्य इलाकों में तस्करी करने का कार्य करते हैं। जब उससे सख्ती से पुछताछ की गयी तो उसने अपने नवनिर्मित घर कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया में देशी पिस्टल छु़पाकर रखा है।
निशानदेही पर हथियार बरामद
उपरांत टीम उसके चित्तालोढिया स्थित घर पहुंची और घर का तलाशी लिया। वहां से एक आधुनिक पिस्टल जिसपर मेड इन यूूएसए 99 लिखा हुआ और 7.65 एमएम का सात जिंदा कारतुस बरामद किया गया। पुछताछ में उसने बताया कि कृष्णापुरी निवासी पंकज सिंह के घर से अवैध हथियार मिल सकता है। उपरांत टीम उसे लेकर पंकज सिंह के घर पहुंची और उसे पकड़ लिया। जब उससे कड़ाई से पुछताछ किया गया तो उसने घर के बाहर झाड़ी में रखे एक देशी कट्टा निकालकर पुलिस को सौंप दिया।
मुंगेर से लाकर करते थे हथियार तस्करी, एक आरोपी गिरफ्त से बाहर
पंकज सिंह ने टीम के समक्ष बताया कि अजीत पांडेय पूर्व में जमुई के दौलपुर निवासी सोनू कुमार सिंह के साथ मिलकर कई बार मुंगेर से हथियार लाकर इलाके में बेचने का कार्य किया गया है। इस मामले में बिहार के मुंगेर जिला के रहने वाले परवेज को भी आरोपी बनाया गया। जो अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
अजीत पांडेय पर हैं कई मामले दर्ज
हथियार तस्करी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये तीनों आरोपियों में अजीत पांडेय उर्फ अजीत कुमार मिश्रा बिहार के जमुई और देवघर नगर थाना और जसीडीह थाना क्षेत्र के कई मामलों में आरोपी रहा है। अजीत पांडेय नगर थाना कांड संख्या 510/18 में धारा 341,323, 353, 225ए/34 आईपीसी, नगर थाना कांड संख्या 637/22 में धारा 302 और आर्म्स एक्ट, जसीडीह थाना कांड संख्या 433/23 धारा 384,386,387/34 आईपीसी, बिहार के जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना कांड संख्या 231/2023, सिमुलताला थाना कांड संख्या 138/23, 124/23 और 136/23 का आरोपी रहा है।


