
Deoghar News : कुंडा थाना इलाके के ठाढ़ीदुलमपुर निवासी एक महिला के चोरी हुए मोबाइल से अवैध रूप से यूपीआई बनाकर खाता से 40 हजार रूपये अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इस संबध में शमा परवीन पति लियाकत अंसारी ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। ठगी का शिकार हुए महिला का पति लियाकत अंसारी ने बताया कि ठाढी दुलमपुर में रह कर मारुति सर्विस सेंटर में काम करता है।

मूल रूप से वे लोग धनबाद के कुमारडुबी का रहनेवाले है। बताया कि चार अप्रैल को अपना घर कुमारडुबी जा रहा था, तभी ट्रेन पर मोबाइल चोरी हो गई।
नया मोबाइल लेकर उसी नंबर का सिम लिया और इंस्टॉल किया तो मैसेज से पता चला कि एकाउंट से 40000 रूपये की अवैध निकासी हो गई।
साइबर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।



