
Deoghar News : देवघर जिले के मधुपुर थाना इलाके के रहने वाले एक एसी ब्रिकेता से ऑनलाइन पार्टस ट्रांसपोर्ट से भेजने के नाम पर 80 हजार रूपये ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में दुकानदार अकिल खान ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया जाता है कि इंडिया मार्टस पर एसी पार्टस खरीदने का ऑर्डर दिया था। जब वह उक्त साइट पर जानकारी लेने का प्रयास किया।

उसके बाद एक अज्ञात वाट्सअप मैसेज और कॉल आया। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि पार्टस जय मातादी ट्रांसपोर्ट से भेज दिया जायेगा।
उसी क्रम में उसे झांसे में लेकर 80 हजार रूपये की ठगी कर ली। साइबर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


