
Deoghar: स्थानीय नगर निगम कार्यालय परिसर से नगर आयुक्त रोहित सिन्हा,महापौर रवि राउत,उप महापौर टिप चटर्जी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने सम्मलित रूप से झंडा दिखाकर अमृत भारत 2.0 योजना के तहत जल संचय को लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया।

यह जागरूकता रथ निगम क्षेत्र के सभी गली मोहल्ले में घूम घूम कर जल संचयन के लिए आम अवाम को जागरूक करेगा।

वहीं मौके पर मेयर रवि राउत और नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घटते भू-जलस्तर को सुधारने के लिए जन भागीदारी की आवश्यकता हैं। बारिश का जल संचय, छत के पानी का संग्रहण एवं भूमि आधारित पुनर्भरण गड्ढे का इस्तेमाल कर जल संचय किया जा सकता हैं।
वहीं लोगों को यह भी जानकारी दी जाएगी कि निगम क्षेत्र के बहुत से एरिया ड्राई जॉन है ऐसे में बारिश के पानी को बेवजह कहीं इधर उधर या नाले में जाने से रोकें,अपने अपने घरों में सोखता का निर्माण करें, ताकि बारिश के पानी को संचय किया जा सके इस से जलस्तर में भी काफी वृद्धि होगी।
इस दौरान मौके पर निगम के अधिकारी,कर्मी सहित आमजन भी उपस्थित थे।


