
Deoghar: दुमका-जसीडीह ओवर ब्रिज के नीचे कल्वर्ट के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान बदनाटीला निवासी विनोद रजक के रूप में हुई है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर देवघर के महापौर रवि राउत और उप महापौर टिप चटर्जी भी पहुंची और घटना पर दुख प्रकट करते हुए आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत करवाया।
इस सम्बंध में महापौर रवि राउत ने कहा कि हमारे वार्ड संख्या 5 में बदनाटीला निवासी का शव बरामद किया गया है। यह पुलिस द्वारा जांच का विषय है। घटना दुखद है। लोगों के अनुसार पूर्व में भी इस जगह इस प्रकार की दो तीन घटनाएं हुई हैं। यहां असमाजिक तत्वों का जमावड़ा भी होता है।

मेयर ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि सभी पहलुओं पर उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दें और इस इलाके पर भी ध्यान रखें ताकि कोई असमाजिक तत्व सर नहीं उठा सके।
इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया गया।


