
Deoghar : अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन गुप्ता ने अपने आवासीय राष्ट्रीय कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस कर संस्था के 46वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर विस्तृत जानकारी दिया।

मौके पर श्री गुप्ता ने बताया कि आगामी 11 और 12 अप्रैल को राष्ट्रीय अधिवेशन होनें वाला है। यह कार्यक्रम शांति कोठी पम्पास टाउन में होना है।

इसमें राष्ट्रीय कमिटी का चुनाव होगा जिसमें महिला विंग भी शामिल हैं। वहीं इस दौरान राष्ट्र से पहुंचे सभी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जायेगा। चुनावी प्रक्रिया डेलीगेट्स के हिसाब से किया जाएगा।
वर्तमान में लगभग बीस राज्य में संगठन सक्रिय भूमिका में है।इस वर्ष हलुवाई समाज के सांसद सुदामा प्रसाद के पहुंचने की संभावना है। वहीं श्री गुप्ता ने बताया कि समाज के छह विधायक है जो विहार विधानसभा के सदस्य हैं उन सभी को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।वैसे झारखण्ड के पूर्व मंत्री बनना गुप्ता के भी पहुंचने की उम्मीद है।
वहीं गोड्डा सांसद सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है और सभी ने आने की सहमति प्रदान किया है।इस वर्ष यह अधिवेशन काफी भव्य होगा,समाज के लोग हजारों की संख्या में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
हमारा यह संगठन 1905 से कार्यरत हैं, कह सकते हैं कि यह संगठन देश की सबसे पुरानी संगठनों में एक है।इस वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन में नेपाल,भूटान,बंगाल सहित 20 राज्यों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे।वहीं श्री गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन सामाजिक संगठन है जो सर्वसमाज के हित में कार्य करता है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुंदन गुप्ता,राष्ट्रीय प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा गुप्ता,राष्ट्रीय युवा प्रवक्ता राजेश साह,जिला महामंत्री अजित कुमार साह मुख्य रूप से उपस्थित थे।



