
Deoghar News : देवघर-निगम क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है,जहां सोमवार को सुबह रघुनाथ रोड स्थित शांति आश्रम विवाह भवन के निकट एक मोबाइल कैंटीन “फास्ट फूड दुकान में अचानक आग लग गई।

स्थानीय पार्षद शैलेश चरण मिश्रा के अनुसार,पास में पड़े कचरे में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई थी,जो धीरे धीरे फैलते हुए पास खड़ी मोबाइल कैंटीन को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुटे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड 23 के पार्षद शैलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे।उनकी पहल और स्थानीय लोगों के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि संबंधित मोबाइल कैंटीन बन कर पिछले कुछ दिनों से पड़ी थी, जिसके कारण किसी प्रकार की जाल माल की हानि नहीं हुई और न ही ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ।
प्रत्यक्षदर्शी शैलेश मिश्रा ने बताया कि रघुनाथ रोड में शांति आश्रम विवाह भवन के एक फास्ट फूड कैंटीन मैं आग लग गई थी स्थानीय लोगों की मदद से आग में काबू पाया गया वैसे दमकल विभाग को फोन किया गया था,किंतु उनकी जरूरत नहीं पड़ी लोगों ने बाल्टी आदि की मदद से आग पर काबू पा लिया है।
वैसे यह फास्टफूड की दुकान पूरी तरह जल कर खाख हो गई है।आग लगने के कारण के विषय मे बताया जा रहा है कि उक्त स्टाल के बगल में कुछ सूखे पत्तल पड़े थे,उसमें किसी ने आग लगा दिया था, वहीं आग दुकान में भी पहुंच गई जिससे दुकान जल कर पूरी तरह खाख हो गया है, गनीमत रही यह आग आगे नहीं फैली नहीं तो और बड़ी घटना घट सकती थी।


