
Deoghar: देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करने आए केरल के एक बुजुर्ग श्रद्धालु की शुक्रवार को मौत हो गई।

बताया जा रहा कि केरल से चार श्रद्धालु बाबाधाम आये थे। तभी सुबह बाबा की पूजा कर सभी पार्वती मंदिर की ओर बढ़े। जहां मंदिर प्रांगण में ही एक 70 वर्षीय श्रद्धालु अचानक गिर पड़े।

जिन्हें ड्यूटी में मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से पहले मंदिर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल पहुंचाने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक श्रद्धालु की पहचान ई एस नारायणन पिता इ एन सुब्रमण्यन के रूप में हुई है, जो केरल के पलक्कड़ जिले के इलापुली-1 साउथ के रहनेवाले थे।


