
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरी गादर के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पिता-पुत्र घायल हो गया। दोनों का इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घायल का नाम राजू पूजहर और उसका चार वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है। घायल जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा इलाके का रहने वाला है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि देवपुरा से दोनों पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहा था। उसी क्रम में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने अंधरीगादर के पास धक्का मार दिया। जिससे दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


