
Mahagama: महागठबंधन, कांग्रेस प्रत्याशी सह विधायक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जनता के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश में जुटीं हैं। इसी कड़ी में शनिवार को वो नए अंदाज में दिखीं।

वक्त था मां काली की मूर्ति विसर्जन का। जहां दीपिका पांडेय सिंह भी शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान विसर्जन में मौजूद महिलाओं के साथ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जमकर थिरकती नजर आईं।

महिला मंत्री को खुद के बीच देख अन्य महिलाएं भी उत्साहित नजर आईं।
बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह विधानसभा चुनाव को लेकर जन संपर्क अभियान के तहत लगातार जनता के बीच पहुंच रहीं हैं।



