
Deoghar: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिला से देवघर पूजा करने आये एक 50 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हृदयगति रूकने से हो गयी। मृतक का नाम लालजी है जो नैनी मोहदीपुर जिला प्रयागराज का रहने वाला है।

साथ आये अन्य श्रद्धालु ने बताया कि सभी लोग ट्रेन से देवघर पूजा करने आये थे। बाबाधाम में पूजा करने बाद सभी लोग बस से बासुकीनाथ पूजा करने जा रहे थे। उसी क्रम में लालजी की तबियत बिगड़ गयी। आनन- फानन में इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा था कि कुछ देर में मौत हो गयी।



