
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा मोहल्ला में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही रिखिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर फंदे से लटके युवक को उतार कर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर जांच के बाद ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम विकास तुरी उर्फ जग्गा तुरी है। जो रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बंधा मोहल्ला का रहने वाला है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में कोई सदस्य नहीं थे। सभी लोग काम से निकले हुए थे उसी दौरान विकास तुरी उर्फ जग्गा तुरी ने फांसी लगा ली।
जब उसकी मां घर पहुंची तो देखा कि दरवाजा बंद है। खिड़की से झांकने पर देखा कि उसका बेटा फंदे से लटका हुआ है।
उसके हो हल्ला करने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।



